मांझी: मोहर्रम पर गढ़ बाजार में ताजिया जुलूस में उमड़ी हजारों की भीड़ , युवकों ने दिखाएं हैरत अंग्रेज करतब
Manjhi, Saran | Jun 26, 2026 मांझी नगर पंचायत के गढ़ बाजार में मोहर्रम पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानो से पहुंचे ताजिया जुलूस के दौरान उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला । ताजिया जुलूस में शामिल उत्साही युवकों ने अपने हैरत अंग्रेज कर्तव्यों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया सुबह करीब 3:00 बजे से गढ़ बाजार में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई । जो करीब 6:00 बजे तक जमी रही।