मलावर थाना क्षेत्र के खेजड़ा महाराजा गांव में 23 अक्टूबर को रूपेश पिता शिव सिंह गिर पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी सुरेश पिता प्रभु लाल बिरजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जिसका खुलासा शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब एसडीओपी मिनी शुक्ला के द्वारा किया गया।