सूरजपुर: जन्मदिन पर शिव आराधना कर मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े ने लिया आशीर्वाद
मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गृह ग्राम बीरपुर स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, परिजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।