शंभूगंज: शंभूगंज सीएचसी के आउटडोर में मरीजों की भीड़, चिकित्सक कर रहे हैं इलाज
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में इन दिनो सर्दी खांसी बुखार जैसे बीमारी से लोग ग्रसित हो रहे हैं। जिसको लेकर शंभुूगंज सीएचसी के आउटडोर में मरीजों की भीड़ लग रही है। गुरुवार को भी सीएचसी के आउटडोर में 11बजे से दोपहर 2 बजे तक इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया की मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं।