रायबरेली: नथईपुर की पीड़िता ने मकान निर्माण पर विपक्षियों द्वारा लगाई गई रोक के खिलाफ डीएम से की शिकायत
26 अप्रैल शनिवार दोपहर 3:30 बजे पीड़िता के द्वारा अपनी ही जमीन पर विपक्षियों के द्वारा मकान निर्माण पर रोक लगाने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। पीड़िता भदोखर पुलिस पर भी कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता मकान निर्माण करवाने के लिए नींव की खुदाई करवा रही थी। तभी काम रुकवाने तथा मारपीट करने पर आमादा हो गए।