विदिशा नगर: जाफरखेड़ी गांव: छत पर खेल रहे 7 साल के बच्चे को लगा करंट, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, इलाज जारी
ग्राम जाफरखेड़ी में रहने वाले एक सात वर्षीय बालक सरवन लोधी को शनिवार रात छत पर खेलते समय करंट लग गया। परिवार के लोग उसे रात 9 बजे मेडिकल कॉलेज इलाज कराने पहुंचे है। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शाम के समय से ही गांव में जब तेज हवा और आंधी चल रही थी। उसी दौरान अज्ञात कारण से उसे करंट लग गया।