सतना लोकसभा क्षेत्र के सतना जिले में सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन समारोह 25 दिसम्बर को प्रातः 9.30 बजे दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर सतना में होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाडी एवं ओलंपिक पदक विजेता सुश्री साइना नेहवाल होंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल के माध्यम से सांसद खेल महोत्सव 2025 को संबोधित करेंगे।