बीसलपुर: मानपुर गांव में खौलती चाय का भगौना महिला के ऊपर गिरा, गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल रेफर
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी बुधसेन की पत्नी चंद्रा देवी सुबह परिवार वालों के लिए चूल्हे पर चाय बना रही थी। अचानक खौलती हुई चाय का भगौना पलट गया। और चंद्र देवी गंभीर रूप से झुलस गई इसके पश्चात परिवार वालों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला का उपचार किया गया है।