करेरा: करैरा के ग्राम दाबरभाट में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक रमेश प्रसाद खटीक, लिया संतों का आशीर्वाद
करैरा। करैरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश खटीक ने आज ग्राम दाबरभाट में श्री राजेश यादव के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया तथा पूज्य कथावाचक के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा सुनकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।