महोबा: पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम और अनाथालय में मनाई दीपावली, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां
Mahoba, Mahoba | Oct 21, 2025 महोबा पुलिस ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश की। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह मंगलवार को आधारशिला वृद्धाश्रम और प्रांतीय बाल सेवा सदन (अनाथालय) पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। मिठाइयां, फल और उपहार वितरित करते हुए उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सीओ नगर अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय मौजूद रहे।