गड़हनी: गड़हनी में राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जलभरी में उमड़े श्रद्धालु
गड़हनी नगर के महाजन टोला बुधवा शिव मंदिर में राधा कृष्ण के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जलभरी गड़हनी पुरानी बाजार बनास नदी घाट पर की गई। जलभरी कलश यात्रा गड़हनी नगर भरण करते हुए बनास नदी घाट पर बैंड बजा,हाथी घोड़ा के साथ पहुंच वैदिक मंत्रोचार के साथ जलभरी की है। 15 मई को हवन पूजन व भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा।