सिराथू: बनियन का पुरवा में डकैतों का आतंक, एक घर में डकैती के दौरान कुल्हाड़ी से हमला, दो अन्य घरों पर किया गया प्रयास
सिराथू इलाके के बनियन का पुरवा में मंगलवार बुधवार मध्यरात्रि डकैती हुई है।यहां एक घर में लाखों रुपए नगद और लाखों के जेवरात उठा ले गए हैं।सचिन ने बताया कि उनपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया है।दो अन्य घरों को भी निशाना बनाया गया है।सूचना पर पुलिस पहुंची है और तहरीर लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है।घटना से गाँव में हलचल पैदा हो गई है।