सीतापुर: सेकपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
जनपद के नीमसार थाना क्षेत्र के शेकपुरा इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो परिवार में मातम का माहौल है। परिवार वालों ने रंजिश के चलते हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस तहकीकात में जुटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।