सीतापुर: गोपाल घाट पर संदिग्ध अवस्था में नदी के गहरे पानी में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, मचा हड़कंप, तलाश जारी
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के गोपाल घाट पर सन्दिग्ध अवस्था में 12 वर्ष का एक बच्चा नदी के गहरे पानी में डूब गया। बताया जा रहा है कि बच्चे के डूबने की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों के द्वारा नदी में छलांग लगाकर बच्चे की तलाश की जा रही ह। बताया जा रहा है बच्चे का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।