सीतापुर: बहुगुणा चौराहे पर सड़क पर खड़ी रोडवेज बस को तेज रफ्तार डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र के बहुगुणा चौराहे पर सड़क के किनारे खड़ी हुई रोडवेज बस को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से आकर जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में डीसीएम चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया था।दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए सीतापुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया बताया जा रहा हादसा तेज रफ्तार में हुआ था।