सीतापुर: करियारा मोहल्ले में संदिग्ध अवस्था में युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के काजियारा मोहल्ले में सन्दिग्ध अवस्था के चलते एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।