ऊंचाहार: मनऊ का इंदारा अरखा गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनऊ का इंदारा अरखा गांव के पास बुधवार की सुबह, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, घटना में ई रिक्शा सवार रामनाथ पासी निवासी अरखा गंभीर रुप से घायल हो गये, जानकारी मिलने पर लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।