बबेरू: मर्का क्षेत्र के तोड़ी पुरवा के पास हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से कन्वेयर मशीन में लगी आग
Baberu, Banda | Apr 15, 2026 मर्का थाना क्षेत्र के तोड़ी पुरवा के पास मंगलवार को कदौरा से कन्वेयर मशीन को लेकर चरका गांव यमुना नदी की खदान पर जा रहा था, तभी तोड़ी पुरवा के पास 11000 हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट पर आ गया। जिससे कन्वेयर मशीन में बुरी तरह से आग लग गई, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानो ने कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन कन्वेयर मशीन जलकर खाक हो गयी।