सहारनपुर: दिल्ली रोड पर डोमिनोज के सामने अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में हुई मौत, मृतक की पहचान नहीं हो सकी
सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित डोमिनोज पिज्जा के सामने रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे के करीब हुआ है, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक युवक की पहचान नही हो सकी है। पुलिस में शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना के बाद चालक बंद सहित फरार हो गया।