टिकारी: श्राध्दकर्म में जा रहे ग्रामीण की लोहे की रोड से हुई पिटाई, हत्या के प्रयास में आरोपी तिताईगंज मोहल्ला से हुआ गिरफ्तार
Tikari, Gaya | Jul 5, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र स्थित तिताईगंज मोहल्ला में श्राध्दकर्म के दसवीं में मुंडन करवाने जा रहे ग्रामीण के साथ लोहे के रोड से मारपीट की गई। घटना को लेकर हत्या के प्रयास में FIR दर्ज किया गया। जिसके आरोपी सुशील चौधरी पिता राधे चौधरी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। SHO ने बताया गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हीरासत में भेज दिया गया है।