चूरू: एआईसीसी सचिव नियुक्त किए जाने पर रेहाना रियाज़ का ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में अभिनंदन किया गया
Churu, Churu | Nov 19, 2025 चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को नव नियुक्त एआईसीसी सचिव व महाराष्ट्र सह प्रभारी रेहाना रियाज़ चिश्ती का कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। चूरू सांसद राहुल कस्वां और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक़ मंडेलिया ने उन्हें साफा, शॉल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।