चूरू: जिले के 2.52 लाख किसानों को ₹50 करोड़ 40 लाख रुपये हस्तांतरित, पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त हुई जारी
Churu, Churu | Nov 19, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोयम्बटूर, तमिलनाडू से आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर चूरू जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के 2 लाख 52 हजार किसानों के खातों में 50 करोड़ 40 लाख रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की गई।