दीगोद: स्टेट हाइवे 70 कोटा-बडौद मार्ग पर देर रात हार्वेस्टर नाले में गिरी, बड़ा हादसा टला
Digod, Kota | Apr 2, 2026 जिले के स्टेट हाइवे 70 कोटा बडौद मार्ग पर देर रात एक हार्वेस्टर मशीन नाले में गिर गयी गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक हार्वेस्टर रात्रि को खेतों से गेहूं की फसल काटकर आ रही थी कि बडौद सुल्तानपुर के बीच नाले में गिर गयी। हार्वेस्टर पर सवार लोग बाल बाल बच गए बाद में मशीन को बाहर निकाला गया।