उरई: ग्राम छोंक के युवक ने कुछ लोगों पर लगाया कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर देने का आरोप; डीएम से की शिकायत
Orai, Jalaun | Feb 10, 2024 उरई के जिलाधिकारी कार्यालय में ग्राम छोंक के युवक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक अपने गांव जा रहा था तभी कुछ लोगों से युवक का विवाद हो गया और विवाद के चलते और लोगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।