उरई: जिले में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए शुरू हुआ अभियान, लाभार्थियों को दी जाएगी दवा, सीएमओ ने दी जानकारी
Orai, Jalaun | Feb 10, 2024 उरई के सीएमओ कार्यालय में सीएमओ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में फाइलेरिया को रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है, जो तीन ब्लॉक में किया जाएगा। जिसमें सभी स्वास्थ्य कर्मी लाभार्थियों को दवा पिलाएंगे और फाइलेरिया को रोकने के लिए इस अभियान में साथ देंगे। साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की बात कही है।