उरई: जालौन-औरैया मार्ग पर बाइक सवार युवक की कार से भिड़ंत होने पर हुई मौत, राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ शव का पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Feb 10, 2024 उरई कोतवाली क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक कानपुर जिले का निवासी था और वह 2 दिन पूर्व जालौन-औरैया मार्ग के कुठौंद थाना क्षेत्र में जा रहा था। तभी बाइक सवार युवक की भिड़ंत कार से हुई। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।