सहारनपुर: सहारनपुर में स्टंटबाज युवक का खौफनाक वीडियो वायरल, चलती कार और बुलेट पर जानलेवा करतब के वीडियो हुए साझा
सहारनपुर में पुलिस की सख्ती के बावजूद स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे ताजा मामला थाना मंडी क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक के खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में युवक बुलेट बाइक पर तेज रफ्तार में स्टंट करता नजर आ रहा है। वह सड़क पर लापरवाही से बाइक चलाते हुए।