गुना कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग टीम ने राघोगढ़ ब्लॉक में मकसूदनगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अवैध खनिज के भंडारण पर कार्यवाही की। 16 जनवरी को खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया, जामनेर के पास बिना अनुमति के एमसेंड का अवैध भंडारण और विक्रय करने पर बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर जामनेर को सौंपा है। वाहन मालिक पर कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।