फारबिसगंज: फारबिसगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विश्व पर्यावरण दिवस पर फारबिसगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को नौ बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,मुख्य पार्षद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लोगों को एक एक पेड़ लगाने की सलाह अधिकारियों ने दी।