थरथरी: नगर पंचायत चंडी में भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित
नगर पंचायत चंडी के मुख्यालय में रविवार की दोपहर एक बजे भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए हरनौत विधानसभा संयोजक धीरेंद्र रंजन ने कहा की आज बिहार विकास में नित्य नए गाथा लिख रहा है। पूरे बिहार का सर्वांगीण विकास एनडीए सरकार के नेतृत्व में हो रहा है। समाज के पिछली पंक्ति में खड़े लोगों को गरीबी दूर करने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है।