पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश के साथ बिहार में उत्सव का माहौल है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार 14वीं बार झंडा फहराया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली। भारतीय पुलिस सेवा की ASP दीक्षा ने इस बार परेड की सलामी दी।