सोनवर्षा निवासी राकेश मिश्रा बाला जी बैंक से 45 हजार निकालकर कोलगवां थाने के पास स्कूल में बच्चे की फीस जमा करने गया था । फीस जमा के बाद शेष 25 हजार जेब में रखकर वापस ऑटो से जयस्तंभ चौक जा रहा था । सेमरिया चौराहे पहुंचते ही चलती ऑटो में राकेश की जेब कट गई । रविवार की शाम 4 बजे पीड़ित राकेश कोलगवां थाना पहुंचा और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।