रामगढ़ चौक: शर्मा चिमनी के पास ट्रैक्टर से ऑटो की टक्कर, दो महिलाओं समेत चालक घायल
शर्मा चिमनी स्थित जमुई लखीसराय मुख्य सड़क पर रविवार 5 बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे ऑटो पर सवार जमुई जिला के उझंडी गांव निवासी दो महिला समेत चालक घायल हो गया। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।घायल बसंती देवी,अर्चना कुमारी तथा शिव कुमार है।जो ऑटो पर सवार हो लखीसराय से उझंडी अपने घर जा रहा था।