जबलपुर: कटनी से लाई जा रही 90 पेटी अवैध शराब, अधारताल पुलिस ने जागृति नगर में पकड़ी, पिकअप समेत आरोपी गिरफ्तार
अधारताल थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। कटनी जिले से जबलपुर लाई जा रही 90 पेटी अवैध शराब की खेप पुलिस ने जब्त कर ली। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन भी जप्त किया गया है। थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार ने बताया जागृति नगर में संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक MP 15 ZM 6942 को रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी से 90 पेटी अवैध शराब बरामद