नरकटियागंज: नरकटियागंज में भाजपा के संजय कुमार पांडेय की बड़ी जीत, राजद को दी मात
नरकटियागंज मे भाजपा के संजय कुमार पांडेय की बड़ी जीत, राजद को पछाड़ा। नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र (संख्या 3) से भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार पांडेय ने इस बार जोरदार प्रदर्शन करते हुए 26,458 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1,00,044 मत प्राप्त हुए, जो क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।