लोहरदगा: गांव से सटे जंगल में हाथी का डेरा, ग्रामीणों में दहशत, घर तोड़ा और अनाज खाया
लोहरदगा जिले के नारी और कसियाडीह गांव से सटे जंगलों में एक जंगली हाथी ने बुधवार सुबह से डेरा जमा लिया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। मंगलवार रात लोहरदगा शहर से किस्को क्षेत्र में गजराज के पहुंचने की खबर के बाद से ही ग्रामीणों में भय व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों ने रातभर जागकर हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। हालांकि, बुधवार