चूरू: कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम, पुरानी कलेक्ट्रेट में एकदिवसीय उपवास, मनरेगा में किए बदलाव वापस लेने की मुख्य मांग
Churu, Churu | Jan 11, 2026 केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए संशोधनों के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए एकदिवसीय उपवास रखा। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित इस उपवास कार्यक्रम की अगुवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने की। उपवास दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक चला।