चूरू: जिले में शीत लहर से लुढ़का पारा, खेतों में जमी बर्फ की चादर, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज हुआ
Churu, Churu | Jan 11, 2026 चूरू जिले में रविवार को कड़ाके की ठंड ने आमजन का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। मौसम विभाग से सुबह 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। शीत लहर की वजह से खेतों में फसल पर बर्फ की चादर जमी नजर आई। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई।