डोलरिया: बमहंनगांव में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को फरियादी रामचरण पिता विश्राम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी रामस्वरूप ने फरियादी से बमहन गांव में जयराम की दुकान के सामने गाली-गलीच कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।