मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा जिले में शनिवार को हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसका असर दिखाना भी शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से ही चिलचिलाती धूप लग रही है। दिन चढ़ते ही गर्म हवा के थपेड़ों ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम हो गई है।