रानीगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ–वाराणसी राजमार्ग पर बीते 15 दिसंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आज दूसरे युवक की भी मौत हो गई।हादसे में जेसीबी और बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई थी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक लक्ष्मीपुर निवासी राजू गौतम 24 पुत्र शिव शंकर गौतम के रूप में हुई थी।