गाण्डेय: स्वच्छ और सुंदर सरकारी परिसर की दिशा में गांडेय प्रखंड कार्यालय परिसर में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
Gandey, Giridih | Jun 13, 2026
स्वच्छ और सुंदर सरकारी परिसर की दिशा में शनिवार को गांडेय प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस अभियान के तहत जेसीबी मशीन और मजदूरों की सहायता से परिसर में उगी झाड़ियों, कचरे और अनावश्यक अवशेषों को हटाकर पूरे प्रखंड परिसर क्षेत्र की साफ-सफाई की गई।