वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भटपुरवा (करधना) गांव निवासी साकीब नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने मिर्जामुराद थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि साकीब अक्सर उनकी बेटी को रास्ते में आते-जाते समय परेशान व पीछा करता था।