कटनी नगर: कुठला पुलिस को मिली दोहरी सफलता, चोरी हुआ ट्रक और सबमर्सिबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
कुठला पुलिस को चोरी की दो वारदातों में दोहरी सफलता हाथ लगी है। प्रार्थी रामजी पटेल कब चोरी हुए ट्रक को मैहर सरला नगर भदनपुर मार्ग से जीपीएस की मदद से बरामद किया वही शुभम बर्मन निवासी चाका के पंप हाउस से सबमर्सिबल चोरी के आरोपी आकाश यादव 24 वर्ष लमतरा को गिरफ्तार किया। थांना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने आज रविवार सुबह 11 बजे दोनो वारदातों की जानकारी दी है।