परसिया: मयूर वन स्टॉप डैम: शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा, यज्ञ हुआ शुरू
बांध मोहल्ला वार्ड तेरह के स्टाप डैम के महामृत्यंुजय महादेव विंध्यवासिनी खेडापति मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से मंदिर में शत चंडी महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा प्रारंभ की गई। मंगलवार को साढे पांच बजे से कथा शुरू हुई। मंदिर के पांचवे पाटोत्सव पर आयोजन किया जा रहा है।