आगरा: महर्षि पुरम ईश्वर नगर में एक घर से लैपटॉप और प्रिंटर सहित अन्य सामानों की हुई चोरी, मुकदमा दर्ज
Agra, Agra | Jun 30, 2024 थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत महर्षि पुरम ईश्वर नगर का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक चोर ने पड़ोस के घर में ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया, जिसमें लैपटॉप, प्रिंटर सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे आदि की मदद से आरोपी को हिरासत में ले लिया है एवं मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।