मदनपुर: बसंत सोरेन ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर लौटने पर औरंगाबाद में भव्य स्वागत किया
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई व दुमका विधायक बसंत सोरेन शनिवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर परिवार सहित लौटने के दौरान औरंगाबाद पहुंचे। इस दौरान उनका आत्मीय और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मदनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिशु सिंह ने अपने साथियों के साथ बसंत सोरेन से मुलाकात की और अंग वस्त्र, गुलदस्ता एवं माला पहनाकर उनका सम्मान किया।