बाड़मेर: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशों के बाद जागा नगर परिषद,बाड़मेर शहर में शुरू किया सफाई अभियान
Barmer, Barmer | Feb 27, 2024 बाड़मेर सोमवार को बाड़मेर दौरे के दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शहर में सफाई व्यवस्था एवं महावीर नगर में कचरा पॉइंट को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई थी। यूडीएच मंत्री की लताड़ का असर मंगलवार को नगर परिषद पर होता हुआ साफ नजर आया और नगर परिषद ने शहर में सफाई अभियान चलाते हुए सफाई करनी शुरू कर दी और कचरा पॉइंट भी हटाना शुरू कर दिया।