कोरांव: कोरांव क्षेत्र के गांवों में किसानों द्वारा बेधड़क खेतों में जलाई जा रही पुआल, प्रशासन मौन, वीडियो हो रहा वायरल
कोरांव तहसील एवं थाना क्षेत्र के गांवो में किसानों के द्वारा सरकार के आदेश की अवहेलना करते हुए बेधड़क होकर खेतों में ही पुआल जला दे रहे हैं। जबकि सरकार के द्वारा इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाया गया है। खेतों में जलाई जा रही पुआल के वीडियो वायरल होने के बाद भी तहसील प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।