लोहरदगा* : सदर थाना क्षेत्र के ईरगांव के समीप अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से पर से फरार हो गया। स्थानीय लोगों एवं घायल के परिचितों की तत्परता से घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।